सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया

News Saga Desk

नई दिल्ली | कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराते हुए पांचवीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। गयाना में खेले गए फाइनल में ट्रिनबागो ने वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स छठी बार फाइनल में पहुंची थी और उसमें से 5 बार वो चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने ये ट्रॉफी 2015, 2017, 2018, 2020 में जीती है।

गयाना की धीमी शुरुआत, 130 रनों पर सिमटी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी इफ्तिखार अहमद ने खेली, जिन्होंने 27 गेंदों पर 30 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में बेन मैकडरमोट ने 17 गेंदों पर 28 रन और ड्वेन प्रीटोरियस ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर 3 विकेट लेकर सौरभ नेत्रवलकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं अकील हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके।

ट्रिनबागो की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 18 ओवरों में 7 विकेट पर 133 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से सर्वाधिक रन एलेक्स हेल्स ने बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 26 रन बनाए। कॉलिन मुनरो 23 रन, सुनील नारायण 22 रन, कीरोन पोलार्ड 21 रन और अकील हुसैन ने 7 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ द मैच’ बने अकील हुसैन

फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अकील हुसैन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी में दो विकेट लिए, बल्कि दबाव की स्थिति में ताबड़तोड़ 7 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को जीत की ओर पहुंचाया।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More