सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का तृतीय सत्र शुक्रवार 31 जनवरी से

News Saga Desk

जयपुर : सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का तृतीय सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी से शुरू होगा। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को आगामी सत्र की तैयारियों की समीक्षा की और विधान सभा के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

देवनानी ने बताया कि 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अभिभाषण देने के लिए विधान सभा पहुंचेंगे। विधान सभा पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा करेंगे। राज्यपाल को विधान सभा में आरएसी बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, और उन्हें प्रोसेशन के साथ सदन में ले जाया जाएगा।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे आहूत किए गए सोलहवी राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र की अधिसूचना बुधवार, 8 जनवरी को विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा द्वारा जारी की गई।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More