स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत सरकार के विशेष अतिथि होंगे मैथिली के युवा लेखक गुंजन श्री

सहरसा, आगामी 15 अगस्त को भारत सरकार द्वारा दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मैथिली के युवा लेखक गुंजन श्री को आमंत्रित किया गया है।

यह आमंत्रण प्रधानमंत्री युवा लेखक योजना के तहत चयनित लेखकों को मिला है। जिसके लिए रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय कार्यालय द्वारा भी जारी किया गया है।

देशभर से चयनित 100 युवा लेखकों में से मैथिली भाषा से गुंजन श्री इकलौते लेखक हैं, जिन्हें यह आमंत्रण उनकी भाषायी लेखन यात्रा के लिए प्राप्त हुआ है। यह न सिर्फ मिथिला क्षेत्र बल्कि मैथिली भाषा के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

गुंजन श्री मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्राधीन रामनगर गांव निवासी मैथिली के लेखक कमल मोहन चुन्नू के पुत्र हैं और फिलवक्त पटना आईआईटी में कार्यरत हैं।

गुंजन श्री मैथिली भाषा साहित्य के प्रमुख युवा लेखक हैं। इनकी अब तक चार किताबें ‘प्रेमक टाइमलाइन’, ‘तरहथ्थी पर समय’, ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मिथिला के दलित समाजक योगदान’ और ‘समय-संदर्भ’ प्रकाशित है।वहीं पांचवीं पुस्तक ‘मर्सी’, जो कि यात्रा संस्मरण, प्रकाशाधीन है।

उल्लेखनीय है कि गुंजन श्री इससे पूर्व राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भी मैथिली भाषा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब तक 22 देशों में अपनी भाषा और साहित्य को लेकर संवाद कर चुके हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More