स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

News Saga Desk
चाईबासा : स्वास्थ्य विभाग की एचएमआईएस पापुलेशन रिसर्च सेंटर की दो सदस्य टीम चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चाइबासा पहुंची ।गुरुवार को टीम ने सदर अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय टीम में डॉक्टर राहुल कुमार और आदर्श गुप्ता शामिल है।

दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं के साथ अस्पतालों की स्थिति का भी जायजा लेना है।इस कड़ी में सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी देखा गया, य पाया गया,इसकी रिपोट बना कर सीधे केंद्र को दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त टीम पश्चिमी सिंहभूम जिले के अनुमंडल अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम निरीक्षण के दौरान जो भी पाई गई है,वह किसी को बताना नहीं है। थोड़ी सी जानकारी दे सकता हूं कि सदर अस्पताल का महिला और पुरुष वार्ड के साथ कुपोषण उपचार केंद्र में बेहतर व्यवस्था पाया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम के साथ अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ, शिव चरण हासदा ,अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार और लिपिक वनरंजन सिन्हा शामिल थे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More