हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से पीवी सिंधु बाहर, प्रणय और लक्ष्य सेन आगे बढ़े

News Saga Desk

हांगकांग | हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का सफर बुधवार को समाप्त हो गया। सिंधु को डेनमार्क की गैर वरियता प्राप्त खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफर्सन से तीन गेमों की कड़ी भिड़ंत में 15-21, 21-16, 21-19 से हार झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे चले मुकाबले में क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ सिंधु की यह पहली हार है।

पहले गेम में सिंधु ने दमदार शुरुआत करते हुए बढ़त बनाई और 21-15 से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे गेम में वह 13-12 की बढ़त के बावजूद लगातार पांच अंक गंवाकर पिछड़ गईं। निर्णायक गेम रोमांचक रहा और स्कोर 19-19 की बराबरी पर पहुंचा। यहां डेनमार्क की खिलाड़ी ने दबाव संभालते हुए लगातार दो अंक जीतकर सिंधु को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

दूसरी ओर, भारत के पुरुष शटलरों ने शानदार प्रदर्शन किया। एच.एस.प्रणय ने विश्व नंबर-14 चीन के लु गुआंग जू को 21-17, 21-14 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, पूर्व विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता लक्ष्य सेन ने कड़े संघर्ष में 22-20, 16-21, 21-15 से जीत दर्ज की। किरण जॉर्ज ने सिंगापुर के उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जेसन टेह को 21-16, 21-11 से पराजित कर अगला दौर पक्का किया।

डबल्स मुकाबलों में भारतीय बहनों रुतापर्णा और स्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी को 17-21, 9-21 से हार मिली। वहीं मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिल और तनीषा क्रास्टो भी चीनी ताइपे की जोड़ी के हाथों सीधे गेमों में हार गए। आयुष शेट्टी अपने पहले दौर के मुकाबले में बाद में उतरेंगे, जबकि मंगलवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विजयी आगाज़ किया था।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More