बागी 4 में नजर आएंगे ये दिग्गज अभिनेता

News Saga Desk

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 में अब संजय दत्त भी नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म में एक्टर की एंट्री को ऑफिशियल कर दिया है। संजय दत्त ने फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह काफी खूंखार रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त की एंट्री के बाद अब बागी 4 का बज बन रहा है। जो अब तक नहीं था।

विलेन के किरदार में दिखेंगे संजय दत्त

साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के बाद अब संजय दत्त को बागी 4 में भी कास्ट किया है। फिल्म में एक्टर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। उनका एक जबरदस्त फर्स्ट-लुक पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है। फिल्म का नया पोस्टर साजिद नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और खुद संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘एवरी आशिक इज ए विलेन’

18 नवंबर को आया था पहला पोस्टर

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म का पहला पोस्टर मेकर्स ने 18 नवंबर को जारी किया था। जिसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार रूप में दिखाई दे रहे थे। वहीं, अब दूसरे पोस्टर में संजय दत्त भी काफी खूंखार रूप में नजर आ रहे हैं।

फिल्म अभी से है ब्लॉकबस्टर- यूजर

पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट किए है। एक यूजर ने लिखा- क्या होने वाला है, मेरा तो दिमाग ही हिल गया है इस बार। दूसरे ने लिखा- वाह, दमदार। एक यूजर ने तो फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है। तो वहीं एक ने संजय दत्त को खलनायक की भूमिका में सॉलिड कैरेक्टर बताया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More