हिसार : बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फादर्स डे की शुभकामनाएं

हिसार, बुजुर्गों को निशुल्क आवास, भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मोक्ष वृद्धाश्रम में फादर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बुजुर्गों को पितृ दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। बुक वॉर्मस एंड एमएनएस द स्टूडियो के तत्वावधान में रविवार काे आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बुजुर्गों का मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भृगु, स्टूडियो की संचालिका काशनी तायल, अभिनव तायल, जगदीप भार्गव, अनुभा तायल, अन्नु भार्गव, कर्णदेव तायल व आशा क्वात्रा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस स्टूडियो के मार्गदर्शन में छोटे बच्चों को पढऩा-लिखना एवं अन्य एक्टिविटी सिखाई जाती हैं। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों से जोडऩा भी इनका उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के तहत बच्चों को मोक्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मुलाकात करवाई गई।स्टूडियो से जुड़े बच्चों व अन्य सदस्यों ने मोक्ष वृद्धाश्रम का अवलोकन किया और बुजुर्गों की दिनचर्या व गतिविधियों को समझा। इस अवसर पर माता पंकज संधीर ने कहा कि मोक्ष वृद्धाश्रम में हर बुजुर्ग की सेवा अपने माता-पिता समझकर की जाती है। उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए सात्विक भोजन, फल, दूध व अन्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। इतना ही नहीं बढ़ती उम्र के चलते बहुत से बुजुर्ग अक्सर बीमार हो जाते हैं। इसलिए उनको समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी मोक्ष वृद्धाश्रम प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मोक्ष वृद्धाश्रम द्वारा मंदबुद्धि महिला आश्रम का संचालन भी किया जा रहा है। मोक्ष वृद्धाश्रम व मंदबुद्धि महिला आश्रम के संचालन में समाज के विभिन्न वर्गों का विशेष योगदान रहता है। बहुत से परिवार जन्मदिन, सालगिरह या त्योहार यहां आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मिलकर मनाते हैं।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More