हिसार : शांति नगर कुटिया में धूमधाम से मनाया गया दीक्षा दिवस

हिसार, परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्म ज्ञान मंदिर, शांति नगर के तत्वाधान में मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन संत उपरामानंद महाराज का दीक्षा दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीसुन्दरकांड का पाठ किया गया व अशोक वाटिका के रुप में दरबार सजाया गया। पाठ की समाप्ति पर अनेक भजन गायकों ने भजनों की वर्षा करके समां बांध दिया। इस अवसर पर संत रामानंद सहित अन्य संतों ने अपने आर्शीवचन दिए। इस दौरान संत मंडली ने केक भी काटा। समारोह में उपस्थित भक्तों ने संत उपरामानंद महाराज को याद करते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने के अपने संकल्प को दोहराया। समाजसेवी डॉ. तिलकराज ढींगड़ा व सुमन ने सभी संत मंडली का सम्मान किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर भंडारा चलाया गया। नगर के सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लिया।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More