हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

News Saga Desk

हरिद्वार : खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली प्रदेश की कबड्डी और हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मिलने रोशनाबाद पहुंची। उन्होंने कबड्डी और हॉकी के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने दोनों खेलों की महिला व पुरुष टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खेल मंत्री ने लड़कियों के साथ कुछ देर हॉकी भी खेली।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपना एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने को बना लें और पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों को विजय के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद खेल मंत्री ने पुलिस लाइन में डेमो गेम क्लारिपट्टू के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि यह आयोजन स्थल 25 जनवरी को वेन्यू मैनेजर के हैंड ओवर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री के साथ जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल कराने के मद्देनजर हमने जो खेल सुविधाएं स्थापित की है उनकी देखभाल की भी सरकार को पूरी चिंता है। उन्होंने कहा कि हमने जो खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं उन्हें सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी पॉलिसी बनाई जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग यह सवाल उठा रहे थे कि हम समय रहते स्टेडियम और अन्य सुविधाएं बना पाएंगे या नहीं, लेकिन अब सवाल किया जाता है कि उनकी देखभाल कैसे होगी। यह सवाल का बदल जाना भी सरकार की उपलब्धि को ही दिखाता है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों में हम सभी इवेंट अपने प्रदेश में ही कराने में सक्षम हो गए हैं, यह क्षेत्रफल के लिहाज से छोटे राज्य उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार की है, इसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More