पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर 149 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर अब कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव कराना है। इसके लिए पूरा प्रशासनिक और पुलिस तंत्र सजग और प्रतिबद्ध है।

प्रत्येक सीट पर उम्मीदवारों की संख्या

नाम वापसी के बाद अब इन विधानसभा क्षेत्रों में निम्न संख्या में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं:

  • मोकामा: 8
  • बाढ़: 12
  • बख्तियापुर: 9
  • दीघा: 11
  • बांकीपुर: 9
  • कुम्हारार: 13
  • पटना साहिब: 10
  • फतूहा: 12
  • दानापुर: 7
  • मनेर: 13
  • फुलवारी (अनुसूचित जाति): 12
  • मसौढ़ी (अनुसूचित जाति): 9
  • पालीगंज: 14
  • बिक्रम: 10

मतदान और मतगणना की तारीख

पहले चरण के तहत इन 14 सीटों पर मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा। इसके बाद मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

प्रशासन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और निगरानी उपाय किए जा चुके हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More