16 जनवरी से व्यवहार न्यायालयकर्मियों का राज्यव्यापी अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल

News Saga Desk

पूर्णिया : बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 16 जनवरी से समस्त बिहार के व्यवहार न्यायालयकर्मी कलमबंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। राज्य सरकार और पटना उच्च न्यायालय द्वारा न्यायालय कर्मियों की चार सूत्री मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ।

सर्वसम्मति से बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के पूर्णियाँ शाखा ने भी सभी कर्मचारियां की सहमति से निर्णय लिया कि वे इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में पूर्णतः सम्मिलित रहेंगे।

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के पूर्णियाँ शाखा के कार्यकारी सचिव अभिषेक भारती ने बताया कि पिछले कई वर्षों से व्यवहार न्यायालयों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों मांगों को लेकर पटना उच्च न्यायालय से लेकर बिहार सरकार का दरवाजा खटखटाया लेकिन न्याय के मंदिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों को दशकों से स्नातक स्तर का वेतनमान व प्रोन्नति,

अनुकंपा नियुक्ति, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की कालबद्ध प्रोन्नति और विशेष राज्य न्यायिक कर्मचारी व अधिकारी कैडर का निर्माण आदि में कोई कार्रवाई नहीं कि गई। नतीजतन न्याय के मंदिर में ही न्यायिक कर्मचारी अपनी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर जाने को विवश हो गये है।

Read More News

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More