झारखंड में 201 डीएसपी का तबादला, रांची धनबाद समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल

News Saga Desk

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला और पदस्थापन किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के तहत कुल 201 डीएसपी अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गुमला और जामताड़ा समेत कई जिलों के डीएसपी और एसडीपीओ बदले गए हैं।

सरकार की ओर से इसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय बताया गया है। नई सूची में 64 नवप्रोन्नत डीएसपी और अक्टूबर 2024 से प्रशिक्षण पूरा कर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 39 प्रशिक्षु डीएसपी अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोशन मिलने के बावजूद कई अधिकारी अब तक पुराने पदों पर ही कार्यरत थे।

नई पोस्टिंग नहीं मिलने वाले अधिकारी पुलिस मुख्यालय में देंगे योगदान

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के वर्तमान पद पर किसी अन्य अधिकारी की पोस्टिंग कर दी गई है, लेकिन उन्हें अभी नई जिम्मेदारी नहीं मिली है, वे तत्काल पुलिस मुख्यालय, झारखंड (रांची) में योगदान देंगे।

रांची समेत कई जिलों में बदले गए डीएसपी

राजधानी रांची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। गढ़वा से स्थानांतरित कर नीरज कुमार को हटिया डीएसपी बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार सिंह को डीएसपी सीसीआर, अजय आर्यन को मुख्यालय-2 डीएसपी, रामाकांत रजक को ट्रैफिक-1 और ताराश सोरेन को ट्रैफिक-2 की जिम्मेदारी दी गई है।

धनबाद में प्रकाश सोय को विधि-व्यवस्था डीएसपी, नाजीर अख्तर को मुख्यालय-2 और रोहित कुमार साव को यातायात डीएसपी बनाया गया है। बोकारो में राजीव रंजन को नगर डीएसपी और अजय प्रसाद को ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है।

जमशेदपुर में संजीव कुमार को नगर डीएसपी और सुमित कुमार को विधि-व्यवस्था डीएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं हजारीबाग में अमित कुमार को एएसपी अभियान और रूपक कुमार सिंह को सदर एसडीपीओ बनाया गया है।

एसीबी, सीआईडी और स्पेशल ब्रांच में भी बदलाव

सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), विशेष शाखा (Special Branch) और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में भी कई नवप्रोन्नत डीएसपी अधिकारियों की पोस्टिंग की है। इससे जांच और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।

प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना

अधिकारीनई जिम्मेदारी
नीरज कुमारहटिया डीएसपी
दीपक कुमारबेड़ो डीएसपी
मनीष चंद्र लालसिल्ली डीएसपी
अजय आर्यनमुख्यालय-2, रांची
प्रकाश सोयविधि-व्यवस्था, धनबाद
राजीव रंजनसिटी डीएसपी, बोकारो
अजय प्रसादट्रैफिक डीएसपी, बोकारो
रामाकांत रजकट्रैफिक-1, रांची
ताराश सोरेनयातायात-2, रांची
प्रदीप कुमारसाइबर डीएसपी, रांची
कुमार विनोदमुख्यालय-1, धनबाद
प्रदीप कुमार सावसीसीआर, धनबाद
नाजीर अख्तरमुख्यालय-2, धनबाद
रोहित कुमार सावयातायात डीएसपी, धनबाद
अजित कुमार विमलएसडीपीओ, बाघमारा
लिलेश्वर महतोएसडीपीओ, निरसा
प्रकाश चंद्र महतोएसडीपीओ, सिंदरी
पवन कुमारडीएसपी (मुख्यालय), बोकारो
राम प्रवेश कुमारसीसीआर, बोकारो
रविंद्र कुमार सिंहएसडीपीओ, बेरमो
दयानंद कुमारडीएसपी, पटमदा
संजीव कुमारनगर डीएसपी, जमशेदपुर
मनोज कुमारमुख्यालय-2, जमशेदपुर
सुमित कुमारविधि-व्यवस्था, जमशेदपुर
विकास आनंद लागुरीएसडीपीओ, घाटशिला
अनुभव भारद्वाजएसडीपीओ, सरायकेला
दुसरू बानसिंहडीएसपी (मुख्यालय), सरायकेला
शिव प्रकाश कुमारएसडीपीओ, चांडिल
अमित कुमारएएसपी अभियान, हजारीबाग
रूपक कुमार सिंहएसडीपीओ, सदर हजारीबाग
अरमानुल हकसीसीआर, हजारीबाग
ज्ञान रंजनमुख्यालय-2, हजारीबाग

Read More News

जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत...

सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन...

Read More