अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

अररिया : फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।स्कूली बच्चों ने मंगल पांडेय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने मंगल पांडेय की वीरता को बताते हुए स्वतंत्रता सेनानी से बच्चों को अवगत कराया। इसके साथ विद्यालय में सुरक्षित शनिवार अंतर्गत फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बच्चों को साफ सफाई, कचरा प्रबंधन एवं वज्रपात से बचने के उपाय को बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने बताया मंगल पांडेय के जीवनी से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम को बीएलओ अमित कुमार अमन, पूर्व मुखिया व वर्तमान पंचायत समिति उपेन्द्र सोरेन, मंगल मरांडी ने भी उपस्थित होकर बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया।

Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More