2.65 लाख रुपए होल्ड, लूट के मामले में 5 अरेस्ट: आधार कार्ड और पासपोर्ट जब्त, व्यवसायी ने 15 लाख रूपए लूटने को लेकर दर्ज कराई थी FIR

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर पुलिस ने व्यवसायी से लूट मामले में दो महिला समेत चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त बाइक, पासपोर्ट, पासबुक बरामद किया गया है। 2.65 लाख रुपया को होल्ड करवाया गया है। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है।

21 मई को कांटी थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित गल्ला व्यवसायी पप्पू गुप्ता के दुकान से कथित 15 लाख लाख की लूट हुई थी। तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया गया था। तकनीकी व मानवीय तरीके से अनुसंधान शुरू किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कांटी थाना क्षेत्र के गोसाई टोला निवासी प्रियंका कुमारी और रेखा कुमारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई। उनके निशानदेही पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के रत्नेश कुमार और साहेबगंज थाना क्षेत्र के विकास कुमार उर्फ श्यामनंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

दो आधारकार्ड-एक पैनकार्ड जब्त

8500 रुपया कैश, चार मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक पैनकार्ड, एक पासपोर्ट, लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। साथ ही बैंक अकाउंट में रखे 2.65 लाख रुपया को होल्ड किया गया। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

दोनों महिलाओं ने की थी रेकी

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र का रहने वाला सिकंदर सहनी मास्टरमाइंड है। रेखा कुमारी उसकी पत्नी है। रेखा का मायके कांटी थाना क्षेत्र के गोसाईटोला में है। रेखा सिकंदर के साथ मिलकर आपराधिक घटना को अंजाम देती है। लूट वाले दिन रेखा अपनी भाभी प्रियंका को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। दोनों ने मिलकर रेकी की। उसके बाद फोन कर सिकंदर और उसके साथियों को मौके पर बुलाया था।

गल्ला व्यवसाई पप्पू गुप्ता ने बताया था कि 15 लाख की लूट हुई है। जबकि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि लूट की रकम 5.22 लाख रुपया थी। करीब 2.5 लाख अपराधियों ने आपस में बांट लिया था। 2.65 लाख कई किस्तों में बैंक अकाउंट में जमा किया गया था। जिसे पुलिस ने होल्ड करवा दिया है।

दर्जनों आपराधिक मामला है दर्ज

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सिकंदर सहनी पेशेवर अपराधी है। कांटी में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सिकंदर अपने साथियों के साथ मिलकर केसरिया और पकड़ीदयाल में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ हत्या, लूट समेत दर्जनों आपराधिक कांड दर्ज है।

सिकंदर सहनी ने पकड़ीदयाल निवासी रामेश्वर राय से सफेद अपाचे बाइक किराया पर लिया था। जिससे लूट करने पहुंचा था। हथियार भी किराया पर लिया गया था। पुलिस हथियार बरामद नहीं कर पाई है। हथियार के बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में गल्ला व्यवसायी के दुकान से हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया गया है। दो महिला समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पांच अपराधी अभी भी फरार है। उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। लूट की रकम 5.22 लाख थी। लूट में प्रयुक्त एक बाइक और 8500 नगद बरामद किया गया है। बैंक अकाउंट में रखे 2.65 लाख होल्ड करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More