सड़क हादसे में 3 की मौत, 12 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

पश्चिमी सिंहभूम। बीते दिन सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम में एक बड़े सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि कुईड़ा गांव के समीप जंगल में ट्रेलर और कमांडर जीप के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सवारियों को लेकर कमांडर जीप हाटगम्हरिया मुख्य चौक में लगने वाले सोमवार बाजार से माईंस करांजिया के चिनिबाई की ओर जा रही थी। इसी क्रम में यह दुर्घटना हो गई। 

बताया जा रहा है कि इस जीप में नीचे बैठे सवारियों के अलावे जीप की छत पर भी कुछ लोग सवार थे। इसी दौरान कुईड़ा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रेलर गाड़ी से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। और जीप की छत पर बैठे लोग सड़क किनारे जा गिरे।  हादसे में चीनीबाई गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी कैरा सिंकु (28 वर्ष) और रामो हाईबुरू (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42 वर्ष) को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

मामले की सुचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना के लोगों में मातम पसरा हुआ है। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More