सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खोले गए:बुकिंग शुरू

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 32 एयरपोर्ट्स के लिए एयरलाइन सर्विसेज 9 मई से 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक बंद की गई थीं।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए एयरपोर्ट्स खोलने की जानकारी दी। इसमें बताया कि 15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स अब तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों देखने के लिए कहा गया है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने भी बॉर्डर इलाकों में जवाबी हमला किया। सिविल एविएशन मंत्रालय ने 10 मई को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स बंद करने का निर्देश जारी किया था।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए एयरपोर्ट्स खोलने की जानकारी दी।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए एयरपोर्ट्स खोलने की जानकारी दी।

तीन दिनों में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं

फ्लाइट बंद होने के कारण एयरलाइनों की तरफ से 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। कई एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को फुल रिफंड या फ्लाइट रिशेड्यूल का ऑप्शन दिया था।भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई तक संघर्ष चला। 10 मई की शाम 5 बजे दोनों देशों ने सीजफायर (संघर्ष विराम) की घोषणा की थी। इसके बाद पाक बॉर्डर से लगे भारतीय राज्यों में हालात सामान्य होने लगे। 11 मई को राजस्थान में 27 कैंसिल ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी किया। पंजाब के फिरोजपुर में 8 कैंसिल ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के आदेश जारी किए गए। गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनें 10 मई से रद्द कर दी गई थीं, अब वे भी बहाल कर दी गई हैं। गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की रद्द की गई छुट्टियों को लेकर भी आज अहम फैसला हो सकता है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More