झारखंड में 488 शिक्षकों को दीवाली से पहले प्रोन्नति की सौगात

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने लंबे समय से लंबित 2008 बैच के असिस्टेंट प्रोफेसरों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। दीपावली से ठीक पहले राज्य के छह विश्वविद्यालयों के कुल 488 शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रोन्नति की अनुशंसा की गई। यह प्रोन्नति विश्वविद्यालय प्रोन्नति नियमावली 2010 के तहत की गई है।

जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांग्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में अन्य सदस्यों और सचिव संदीप सिंह ने प्रोन्नति सूची पर मुहर लगाई। कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की प्रोन्नति फिलहाल लंबित रखी गई है। आयोग ने कहा कि लंबित कागजात नवंबर तक निपटाने का लक्ष्य है, ताकि कोई योग्य शिक्षक न छूटे।

विशेष रूप से बांग्ला विषय की डॉ. मधुश्री सन्याल को स्टेज-4 से स्टेज-5 (रीडर से प्रोफेसर) में प्रोन्नति दी गई, जिससे अब वे प्राध्यापक और प्रशासनिक अधिकारी बनने की योग्यता प्राप्त कर चुकी हैं।

इस प्रोन्नति में शामिल विषयों की सूची में अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगर्भशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र, इतिहास, मैथिली, म्यूजिक, परशियन, संताली, गृह विज्ञान, मानवशास्त्र, उर्दू, भूगोल, वाणिज्य, वनस्पतिशास्त्र, जंतु विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, भौतिकी, दर्शनशास्त्र और रसायनशास्त्र शामिल हैं।

यह कदम झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More