6 दिवसीय पूर्ण आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शिविर का हुआ शुभारम्भ

News Saga Desk

धनबाद : पवित्रम सेवा परिवार के तत्वाधान मे झारखंड में पहली बार धनबाद के पुराना बाजार स्थित शंभू धर्मशाला में 6 दिवसीय पूर्ण आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ सांसद ढुल्लु महतो के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
परित्रम सेवा परिवार के मुख्य संयोजक अजय भरतिया एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के साथ-साथ आंध्रप्रदेश की विश्व विख्यात पुंगानूर गो माता का पूजन एवं पवित्रम सेवा परिवार के द्वारा तैयार की गयी काऊ एम्बुलेंस का उद्घाटन भी सांसद ढुल्लु महतो द्वारा किया गया,पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षो से घायल, बीमार गोवंश की सेवा चिकित्सा गांव गांव में जैविक खेती एवं गौत्पादों का निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रचार -प्रसार कर रहा है, यह काऊ एम्बुलेंस सड़को पर होने वाली दुर्घटनाग्रस्त गायों, बीमार -गायों एवं अन्य पशुओं को चिकित्सा सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी, इस शिविर में झारखंड से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, के आलावे दूसरे राज्यों हरियाणा,उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों से भी लोग भाग लेने आये है, इस शिविर का उद्देश्य आहार एवं जीवन-शैली को ठीक करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से साध्य एवं असाध्य सभी रोगों को ठीक करना है।इस शिविर में प्रतिदिन शाम को ओपीडी की भी व्यवस्था की गयी है, जो पूर्णतः निःशुल्क है, पवित्रम सेवा परिवार स्कूलों एवं कालेजों में भी जाकर विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों के बीच आरोग्य के प्रति जागरूकता फैला रहा है, इस शिविर में पवित्रम सेवा परिवार के अलावे कई स्वयंसेवी संस्था भी अपना सक्रिय योगदान दे रहे है।आने वाले दिनों में ऐसे शिविर झारखंड के आलावा अन्य शहरों में भी कराने की योजना है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More