हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने 101 जोड़ों की कराई शादी

News Saga Desk

हजारीबाग।  रविवार को हजारीबाग से एक अद्भूत तस्वीर सामने निकलकर आई। जहां 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये। एक तरफ जहां एक बेटी का कन्यादान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ हजारीबाग सासंद मनीष जायसवाल ने 101 बेटियों का कन्यादान किया। उन्होंने 101 जोड़ों की शादी करवाई। बड़ी बात यह भी है कि यहां एक दूल्हा बीएमडब्लू कार से बाराती लेकर पहुंचा था बाकी के सारे दूल्हे 100 अलग अलग गाड़ियों से बाराती लेकर पहुंचे थे। गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में बारात निकाली गई थी। छऊ कलाकारों को भी बुलाया गया था। इस दौरान आस पास के लोग भी अपने घर की छतों से बारातियों को देखकर उत्साहित हो रहे थे। लोगों बारातियों पर फूलों की बरसात कर रहे थे। खुद मनीष जायसवाल बारातियों के साथ साथ चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बात बारातियों का धूम धाम से स्वागत किया गया। सभी जोड़ों के परिजन काफी खुश और उत्साहित दिख रहे थे। 

101 मंडप तैयार किया गया था। सभी मंडप शानदार तरीके से सजाया गया था। जहां 101 जोड़े शादी के बंधन में बंध गये। यह शादी सासंद सामूहिक विवाह उत्सव के तहत करवाया गया। यहां ना केवल 101 लड़कियों की शादी कराई गई बल्कि उनके जरूरत का सामना भी तोहफे के तौर पर दिया गया। सभी मंडप में एक स्कूटी, एक फ्रीज, टीवी, कंबल, जरूरत के बर्तन आदि दिए गये। वर वधु दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। शादी करवाने के लिए 101 पंडित भी पहुंचे थे। उनके मंत्रों से पूरा कर्जन ग्राउंड का परिसर गूंज रहा था। कार्यक्रम काफी भव्य था। इस शादी में एक नंबर पर जिस वर वधु को रखा गया था वह तस्वीर काफी खास थी क्योंकि इसमें वर वधु दोनों ही दिव्यांग थे। दोनों बैसाखी पर चलकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान शादी के जोड़े में सभी दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही थीं वहीं सभी दूल्हे भी दूल्हे के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे थे। शादी हिंदू रीति-रिवाज से काराई गई। यह लगातार दूसरी बार मनीष जायसवाल ने सामूहिक विवाह करवाया है। पिछली बार 25 जोड़े की शादी कराई गई थी। 


Read More News

जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान...

Read More