उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की

NEWS SAGA DESK

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार रांची जिला के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने पेयजल, स्वच्छता, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, कृषि पशुपालन और सहकारिता, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तथा नगर विकास विभाग की ओर से जिले में किये गये कार्यों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार के कार्यों की समीक्षा करते हुए खनन पट्टा पर मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। जाली मुद्रांकों की बिक्री रोकने के संबंध में उन्होंने औचक सत्यापन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को तय समय में लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया। साथ ही कार्यादेश जारी होने के बाद किसी वेंडर की ओर से काम में अनियमितता बरते जाने पर उन्होंने उपविकास आयुक्त को समीक्षा करने को कहा। उपायुक्त ने मौके पर अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More