News Saga Desk
रांची। झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही कोडरमा में पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है। अब बोर्ड ने पूरे राज्य में परीक्षा रद्द कर दी है।
आज परीक्षा के बाद जब वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान करने पर लिखा हुआ प्रश्नपत्र हूबहू पाया गया। कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय और राजकीय प्लस 2 स्कूल, सर्वोदय जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू केंद्र के विद्यार्थियों ने लीक प्रश्न पत्र के मैच होने की पुष्टि की।
350 रुपये में बिका था प्रश्नपत्र
कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामला संज्ञान में आने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि।लीक पेपर वाट्सप ग्रुप में 350 रुपए में बिका था। वहीं इस बीच एक क्यूआर कोड भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि जैक बोर्ड का ऑरिजिनल पेपर चाहिए तो 350 रुपये भेजिए।

11 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
बता दें कि झारखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 फरवरी से जारी हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जा रही हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रही हैं। वहीं, दोपहर की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक 12वीं के एग्जाम कंडक्ट कराए जा रहे हैं। बता दें कि पहले दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा 3 मार्च, 2025 को समाप्त होनी थी लेकिन अब बदले शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम 4 मार्च, 2025 तक कराए जाएगे। हालांकि, अब साइंस की परीक्षा रद्द होने से इसे एक्सटेंड भी किया जा सकता है।इस परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल विजिट कर सकते है।
No Comment! Be the first one.