राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP का हंगामा, सीपी सिंह बोले- महामहिम से झूठ पढ़ाया जा रहा 

News Saga Desk

रांची। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध किया। राज्यपाल संतोष गंगवार सदन को सम्बोधित कर रहे थे। वह सरकार की उपलब्धि और प्राथमिकताओं को गिना रहे थे। इसी दौरान भाजपा की ओर से विरोध प्रकट किया गया। 

राज्यपाल से झूठ पढ़ा रही है सरकार

 भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्यपाल महोदय से झूठ बोलवाया जा रहा है। जो बाते कही जा रही है, वो असत्य है। इसके बाद भाजपा के ज्यादातर विधायकों ने अभिभाषण के दौरान कही गयी बातों का विरोध किया।


Read More News

जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान...

Read More