महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, की गई विशेष सुरक्षा व्यवस्था

News Saga Desk

रांची : महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी रांची के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। बुधवार सुबह से ही रांची के पहाड़ी मंदिर सहित कोकर, बूटी मोड़, लालपुर, बरियातू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, नामकुम के मराशिली पहाड़, हिनू, डोरंडा, धुर्वा आदि मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं और भक्ति गानों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।

रांची के पहाड़ी मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की है। साथ ही जलाभिषेक के लिए गर्भगृह में अरघा प्रणाली का भी आयोजन किया गया है, ताकि भक्तों को जलाभिषेक में आसानी हो और वे महादेव से सुख-समृद्धि की कामना कर सकें।

मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता बादल ने बताया कि अब तक लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया है।

वहीं, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए सुबह से ही पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को कई निर्देश दिए और बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, शहर के अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More