3 मार्च को होगा बजट पेश, इन 2 क्षेत्र में सरकार का सबसे ज्यादा फोकस 

News Saga Desk

रांची।  झारखंड सरकार 3 मार्च को अपना बजट पेश करेगी, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार का पहला बजट होगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर इस बजट को पेश करेंगे और इस पर लोगों की कई उम्मीदें हैं। सरकार का फोकस मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक क्षेत्र पर होगा। खासतौर पर, ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर बड़ी राशि खर्च की जाएगी। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए होगा। सरकार सामाजिक क्षेत्र में भी लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कदम उठाएगी। इस वित्तीय वर्ष का बजट 1.28 लाख करोड़ रुपये का है, और राजस्व संग्रहण का लक्ष्य 78,047 करोड़ रुपये है। जनवरी तक 60 प्रतिशत राजस्व संग्रह हो चुका है, लेकिन यह चुनावी वर्ष था।

वित्त मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में जनता पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार टैक्स चोरी रोकने के लिए प्रयास कर रही है, ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि अगर टैक्स चोरी रोका जाए तो 7 से 8 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है। इसके अलावा, सरकार राज्य के सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी काम करेगी। फाइनेंशियल प्रबंधन पर बात करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि विभागों को सलाह दी गई है कि खर्च केवल कागजों पर नहीं, बल्कि उसका वास्तविक परिणाम भी देखा जाए। उन्होंने कहा कि बजट की मॉनिटरिंग 3 महीने के अंतराल पर की जाएगी, ताकि योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More