आप विधायकों ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

News Saga Desk

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोकने के मामले को लेकर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पार्टी के अन्य विधायक शामिल थे। आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि ‘जय भीम’ के नारे लगाने पर तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों को सदन से निलंबित किया गया। आज आआपा विधायकों को विधान सभा परिसर में जाने नहीं दिया गया।

आतिशी ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में पुलिस अधिकारियों द्वारा सदन के बाहर ही पुलिस बैरिकेड लगाकर विपक्षी विधायकों को रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर जाने से रोका गया हो। उधर, आआपा के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद कैलाश गहलोत ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी विधायक को सदन से बाहर किया गया। 2015 से लेकर 2025 तक भाजपा के विधायकों को कई बार सदन से निष्कासित किया गया। ओम प्रकाश शर्मा को तो पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह दिल्ली की जनता का ध्यान कैग के मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रही है। कैग की रिपोर्ट पटल पर आ चुकी है। पूरी दिल्ली की जनता का ध्यान आआपा के नेताओं पर है कि उन्होंने इतना बड़ा घोटाला कैसे किया। उल्लेखनीय है कि आआपा के 21 विधायकों को तीन दिनों के लिए सदन से निलंबित किया गया है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More