News Saga Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में थाने से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर स्थित सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी हुई है। बंगला नंबर 12बी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी के घर में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दरअसल मनीष कुमार 5 फरवरी को अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए थे। गुरुवार को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने घर से 25 हजार रुपए की नकदी समेत करीब 3 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
No Comment! Be the first one.