News Saga Desk
रांची। झारखंड बजट सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। वहीं, गुरुवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 2024-25 का 5508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में सबसे ज्यादा राशि ऊर्जा विभाग के लिए 971 करोड़, ग्रामीण कार्य के लिए 873 करोड़, आपदा प्रबंधन के लिए 502 करोड़, पेंशन के लिए 500 करोड़ लिए गए हैं। इधर, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार 15 मार्च यानी होली तक खाते में जनवरी-फरवरी के 5000 रु. भेज देगी।
No Comment! Be the first one.