लोहरदगा में ट्रक पलटने से 2 बच्चों की मौत, आधा दर्जन घायल 

News Saga Desk

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सरेंगदाग थाना क्षेत्र के हेसाग में ट्रैक्टर पलटने से 2 किशोर की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ईंट लदा ट्रैक्टर पहाड़ डांडू जा रहा था। इसी क्रम में ट्रैक्टर के ऊपर तुरियाड़ीह पहुंचने पर दर्जनों लोग ट्रैक्टर में सवार हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर जैसे ही हेसाग बतरू पूल के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में दबने से 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सेरेंगदाग थाना और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतकों में ऊपर तुरियाडीह निवासी 12 वर्षीय मनीष उरांव पिता स्व करमदेव उरांव और 10 वर्षीय छोटू  लोहरा पिता सन्नू लोहरा शामिल हैं। जबकि घायलों में मंजीत उरांव, अमीन उरांव, रूपेश उरांव, प्रेम लोहरा और पंकज लोहरा शामिल हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More