रजरप्पा मंदिर को पर्यटन सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, डैम का भी जीर्णोद्धार; बजट में प्रस्ताव

News Saga Desk

रामगढ़। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस सरकार के पहले बजट  में 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में पर्यटन स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। बता दें रामगढ़ जिला के रजरप्पा मंदिर कॉम्प्लेक्स का पर्यटकीय विकास कराया जायेगा। साथ ही प्रमुख जलाशयों का भी विकास होगा ताकि झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इसी बाबत तिलैया डैम, चाण्डिल डैम, मंडल डैम, तेनुघाट डैम आदि का पर्यटकीय विकास कराया जायेगा। साथ ही खनन पर्यटन विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है।


Read More News

हूल दिवस पर श्रद्धांजलि: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने संथाल वीरों को किया नमन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष...

Read More