चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs AUS सेमीफाइनल आज

News Saga Desk

दुबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी। इससे पहले हुई भिड़ंत में दोनों को 4-4 जीत मिली। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में दोनों का आखिरी सामना हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत के पास उस हार का हिसाब बराबर करने का मौका है।

मैच डिटेल्स, सेमीफाइनल

IND vs AUS

तारीख: 4 मार्च

स्टेडियम: इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

टाइम: टॉस- 2:00 PM,

मैच स्टार्ट- 2.30 PM

विराट से फैंस की उम्मीदें

राहुल गोंड ने बताया कि भारत के पास बदला लेने का मौका है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करके बाहर करने का चांस है। भारत की जीत को लेकर हम लोगों ने पूजा-अर्चना की है और भगवान से मंगल कामना की है। हमें पूरी उम्मीद अपने सभी खिलाड़ियों से है।पूरा विश्वास है कि भारत फाइनल में जरूर जाएगा। आकाश शर्मा ने बताया कि विराट कोहली हमेशा बड़े मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। आज उनसे हमें ज्यादा उम्मीद है। भारत जरुर ऑस्ट्रेलिया से फतह करेगा।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More