चाईबासा में IED विस्फोट, घायल जवानों को रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा

News Saga Desk

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में 3 जवानों के घायल होने की सूचना है। हालांकि अभी पुलिस या सुरक्षाबल की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है।

सर्च अभियान चलाने के दौरान ब्लास्ट हुआ

​​​​​जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ का 197 बटालियन सर्चिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जहां घटना घटी है वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है। मौके पर सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।


Read More News

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में आपातकाल की...

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More