हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 4 नंबर भट्‌ठी लीक; 5 मजदूर घायल

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चरही में स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के कंटीनिवस कास्टिंग मशीन का इंडक्शन कॉइल पंचर हो गया। इस मशीन में लोहे को पिघलाने के लिए 800 से 1000 डिग्री तक तापमान की जरूरत पड़ती है। कॉइल पंचर होने से क्रेन चालक वीरेंद्र यादव क्रेन से कूद गया और गर्म पिघले हुए लोहे के छिटकने से अन्य मजदूर भी झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी घायल मजदूरों को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों में वीरेंद्र यादव, फूलचंद कुमार, मो चांद, अरुण कुमार और नंदलाल महतो शामिल हैं। इस हादसे के बाद, फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। इंडस्ट्री इंस्पेक्टर ने बताया कि आज चिंतपूर्णी फैक्ट्री की जांच की जाएगी और घटना के बारे में रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More