चाईबासा में सड़क हादसे में पांचायत सचिव की मौत, 4 घायल 

News Saga Desk

चाईबासा। चाईबासा के चंपुआ प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गयी। घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे की है। मृतक की पहचान काशीप्रभा मोहंती के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार  चंपुआ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने प्रखंड कार्यालय के सामने विपरीत दिया से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ने स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

इससे स्कूटी पर सवार जामदलक पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी काशीप्रभा मोहंती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं स्कूटी के पीछे बैठी सुनापाशी पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रचयिता सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के बाद कार आगे बढ़ी और 2 बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे मंगलपुर गांव के कुमारमूर्ति प्रधान, पांचपोखारिया गांव के रंजन गिरि और मनोज नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को तुरंत चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर और कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More