झारखंड में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

News Saga Desk

रांची। झारखंड के सभी जिलों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी बढ़ेगी। इस बढ़ती गर्मी का जन जीवन पर असर पड़ सकता है। इस तरह मार्च का महीना गर्म रहने वाला है। हालांकि कुछ दिनों तक सुबह में ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 9 से लेकर 11 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 9 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग तथा 10 मार्च को दक्षिणी सहित मध्य और उत्तर-पूर्वी भाग में बादल छाए रहेंगे। जबकि अन्य इलाकों में आसमान और मौसम साफ रहेगा।

बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रिकॉर्ड किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More