आज से महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, होली से पहले मिल जाएंगे 7500 रुपए 

News Saga Desk

रांची।   झारखंड सरकार महिला दिवस के मौके पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी में है। मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7,500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेजने का फैसला किया है। शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, “महिला दिवस पर महिलाओं को खुशी देने के लिए हम यह राशि जारी कर रहे हैं। रमजान का महीना चल रहा है और होली भी आने वाली है, इसलिए यह पैसा महिलाओं के लिए मददगार होगा।”  

दरअसल, झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार से पूछा था कि मंईयां योजना के पैसे लाभुकों के खाते में कब आएंगे? इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। अब शनिवार से पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी और होली से पहले सभी महिलाओं के खाते में राशि पहुंच जाएगी।  इस योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के जरिए सीधे पैसे भेजे जाएंगे। यानि, महिला दिवस पर झारखंड की 38 लाख महिलाओं को सरकार की ओर से खास तोहफा मिलने वाला है। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More