मां-मौसी की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी बोला- सब मुझे मच्छर समझते थे; मैंने दिखा दिया कि मैं भी कुछ हूं

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद में दिलीप महतो नाम के युवक ने अपनी मां और मौसी की ईंट मार कर हत्या कर दी। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा पंचायत के हड़ियाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो मानसिक रूप से बीमार है। हमले में तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें मां अलकाही देवी, मौसी सुगा देवी और बेटी खुशी शामिल हैं। खुशी को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। इलाज के दौरान मां-मौसी की मौत हो गई।

वहीं खुशी को ग्रामीण उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लोगों ने दिलीप महतो को पकड़ कर घर के पास ही पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पूछताछ की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को दिए बयान में आरोपी युवक ने कहा कि घर में उसकी कोई वैल्यू नहीं थी। लोग उसे मच्छर समझते थे। उसने दिखा दिया कि वह भी कोई चीज है। आरोपी युवक के पिता कांशीनाथ महतो ने बताया कि घटना के वक्त वह और उनका छोटा बेटा घर पर नहीं थे। जब हम घर पहुंचे तो देखा कि ईंट से मार कर अधमरा कर दिया है। उसने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। तीन बार इलाज भी कराया। पिछले महीने भी 11 तारीख को इलाज के लिए ले गए, पर वहां इसका डॉक्यूमेंट नहीं मिला तो भर्ती नहीं लिया जा सका। 


Read More News

Read More