गढ़वा में पटाखा दुकान में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

News Saga Desk

गढ़वा। गढ़वा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार के एक पटाखा दुकान में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी रंका पुलिस और दमकल की टीम को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के गोदरमाना में एक पटाखा दुकान में आग लगने से पाँच लोगों की मौत की ख़बर अत्यंत दुःखद है। मृतकों में तीन बच्चे एवं दो वयस्क हैं। ईश्वर मृत लोगों को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को दुख के इस पहाड़ को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ज़िला प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच में जुट गई है। ज़िले के आला अधिकारी स्थल पर पहुँच चुके हैं।जल्द ही अन्य जानकारियां साझा की जाएँगी।” 


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More