32 डिग्री पर पहुंचा रांची सहित कई जिलों का तापमान 

News Saga Desk

रांची। झारखंड के सभी जिलों के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह-शाम लगने वाली ठंड भी अब कम हो गई है। दिन में चढ़ता सूरज तपीश देने लगा है। कुल मिला कर तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से धीरे-धीरे गर्मी सताने लगी है। आलम यह हो गया है कि राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा चुका है। मौसम में बदलाव की संभावना की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और शुष्क रहने वाला है। 15 मार्च को आकाश में बादल छाए रहने की बात कही गई है।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी के तापमान में ऐसी बढ़ोत्तरी सामान्य से 22.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।


Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More