रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को HC से राहत, बंद करने की याचिका पर अब नहीं होगी सुनवाई 

News Saga Desk

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में स्काईस्केप, टेन 11, क्राउन 7, स्काई डैन और शैक किचन के संचालकों को बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे समाप्त करने का अंतिम आदेश जारी किया है। रांची नगर निगम ने 22 फरवरी को शहर में संचालित रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके खिलाफ स्काईस्केप, टेन 11, क्राउन 7, स्काई डैन और शैक किचन ने अदालत में अपनी दलीलें पेश करने के लिए इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन (आईए) दाखिल की थी।

इन प्रतिष्ठानों की ओर से अधिवक्ता प्रशांत कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता अनिकेत राज ने अदालत में दलील दी कि रूफटॉप रेस्टोरेंट किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन रेस्टोरेंट्स में केवल टेम्पररी स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है और संचालन के लिए सभी आवश्यक विभागों से स्वीकृति प्राप्त की गई है। साथ ही, सुरक्षा मानकों का भी पूरा पालन किया गया है। कोर्ट ने इन दलीलों को सुनने के बाद जनहित याचिका को समाप्त करने का आदेश देते हुए मामला निपटा दिया।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More