8 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद की पहल पर हुआ विवाह 

News Saga Desk

जमशेदपुर। नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में 8 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक रीति-रिवाज से शिवालाल आखाड़ा से बारात निकली गयी। इसके बाद पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना था। विवाह संस्कारों का संपादन अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला पुरोहितों द्वारा किया गया, जिससे इस आयोजन को विशिष्टता प्राप्त हुई।

नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा ने कहा कि हमारी संस्था विगत कई वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न करवा रही है। यह कार्य पूरी तरह से सेवा और परोपकार की भावना से किया जाता है। हमारी संस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ मंत्र से प्रेरित होकर इस प्रकार के आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी हमने 8 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं पूर्ण धूमधाम से संपन्न कराया।
प्रदेश संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि एक समरस समाज की स्थापना करना है। ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग और सौहार्द्र की भावना प्रबल होती है। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे और समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। विजय राम व लता मानिकपुरी, कृष्णा कुमार व रितु कालिंदी, कृष्णा कुमार व राजनंदनी कुमारी, किसान मुंडा व पिंकी मुंडा, विनोद सेठ व रुक्मणी कुमारी, नीरज मुखी व मनसा मुखी, सावन मुखी व निकिता सेदरिया, राज मुखी व सानिया गोप। 

संस्था की ओर से नवविवाहित को अलमीरा, पलंग, गद्दा, तोशक, बेडशीट, कंबल, श्रृंगार बॉक्स, बर्तन सेट, मंगलसूत्र, पायल और बिछिया, शेरवानी सेट, पारंपरिक वस्त्र आदि प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद राणा द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को ‘प्रणाम पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, उद्योगपति मंटु सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, विनय मंगलम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के मनोज सिंह, आरएसएस प्रतिनिधि गुहाराम, भगीरथ अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More