होली से पहले हीट वेव का येलो अलर्ट, कोल्हान, पलामू और गढ़वा के लिए चेतावनी

News Saga Desk

रांची। पूरे झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि होली और उसके अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम गर्म रहने वाला है। देश के पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च में ही झारखंड में हीट वेव चलेगी। राज्य के विशेष कर 6 जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आएगा। 14 मार्च को कोल्हान के इलाके में अधिकतम तापमान में बेतहाशा वृद्धि होगी।

पलामू-गढ़वा में चलेगा लू

राज्य के विशेष कर 6 जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आएगा। 14 मार्च को कोल्हान के इलाके में अधिकतम तापमान में बेतहाशा वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस इलाके का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। वहीं हीट वेव चलने की पूरी संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही बताया है कि 15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ-साथ पलामू और गढ़वा सहित इसके निकटवर्ती इलाके में लू चलने की संभावना है। इन इलाके का तापमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद के अनुसार इन 6 जिलों के अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कोल्हान सहित पलामू, गढ़वा के इलाके में यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों के गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।


Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More