अमन साव के गुर्गों को रांची के मेन रेड में कराया गया परेड, कल पुलिस ने किया था तीनों को गिरफ्तार 

News Saga Desk

रांची।  रांची में पुलिस ने अमन साव गिरोह से जुड़े 3 अपराधियों को कल गिरफ्तार किया है। इन्हें जेल भेजने से पहले रांची के मेन रोड में परेड कराया गया ताकि लोगों के बीच इनके प्रति डर खत्म हो सके। पुलिस ने इन अपराधियों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के रूप में हुई है। 

पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, 2 कट्टा, 4 गोली और एक बाइक बरामद की है।  अजय सिंह पर रांची के अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज हैं।  कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के खिलाफ 4-4 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक कल्लू बंगाली ने रातू के पिर्रा में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी थी।  रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।  


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More