होली में झारखंड में जमकर छलका जाम, 102 करोड़ की शराब गटक गये लोग

News Saga Desk

रांची। इस साल होली में झारखंड के लोग 102 करोड़ की शराब गटक गये। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा होली के अवसर पर 11 से 14 मार्च तक की शराब की बिक्री की रिपोर्ट तैयार की है। राज्य के 24 में से 17 जिलों में 14 मार्च को शराब की दुकानें बंद थी, जबकि शेष जिलों में 15 मार्च को दुकानें बंद रखी गयी थी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 मार्च को राज्य में 16.98 करोड़, 12 मार्च को 25.01 करोड़, 13 मार्च को 51.50 करोड़ व 14 मार्च 9.08 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। राज्य में इस दौरान कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष होली के अवसर पर 92.62 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। जबकि वर्ष 2023 में 70 करोड़ के शराब की बिक्री हुई थी।

गौरतलब है कि राज्य में शराब की खपत बढ़ रही है। शराब से मिलनेवाले राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शराब से 2700 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 2600 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई। राज्य में सबसे अधिक 20 करोड़ की शराब रांची में बिकी। रांची में 11 मार्च को 2.77 करोड़, 12 मार्च को 4.18 करोड़, 13 मार्च को 7.50 करोड़ व 14 मार्च को 5.62 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। 


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More