स्‍पाइसजेट प्रमुख अजय सिंह एयरलाइन में करेंगे 294 करोड़ रुपये निवेश

News Saga Desk

नई दिल्ली। स्पाइसजेट एयरलाइंस के संस्थापक और प्रमोटर अजय सिंह अपनी प्रमोटर समूह कंपनी स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एयरलाइन में अतिरिक्त 294.09 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे निजी एयरलाइन में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 29.11 फीसदी से बढ़कर 33.47 फीसदी हो जाएगी। स्पाइसजेट ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उसके संस्थापक अजय सिंह वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलकर प्रवर्तक समूह इकाई के जरिए एयरलाइन में 294 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। इसके बाद एयरलाइन में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी बढ़कर 33.47 फीसदी हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक अजय सिंह 13,14,08,514 वारंट को समान संख्या में इक्विटी शेयरों (13.14 करोड़ इक्विटी शेयर) में बदलकर स्‍पाइसजेट में 294.09 करोड़ रुपये डालेंगे।

इस खबर के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 6.4 फीसदी बढ़कर 48.40 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था, जो सोमवार को शुरुआती कारोबार में 0.6 फीसदी ऊपर था। अजय सिंह स्‍पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। स्पाइसजेट एक कम लागत वाली भारतीय एयरलाइन है, जिसका मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। ये राजधानी दिल्ली और हैदराबाद में अपने ठिकानों से 60 घरेलू और 13 अंतरराष्ट्रीय सहित 73 गंतव्यों को जोड़ती है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More