News Saga Desk
रांची। झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अहले सुबह बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा जैसे जिले में घने बादल छाए। हवा ही रफ्तार तेज रही। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के मिजाज के इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम के बदला मिजाज आज राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में लगभग दिन भर देखने को मिल सकता है। जहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान आकाश से बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि का पूर्वानुमान किया गया है। बताया गया है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के उत्तरी भाग में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और तेज हवा के दायरे में राज्य के उत्तरी हिस्से के 15 जिले आने वाले हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख रहने वाला है। 21 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघ गर्जन होगा। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दिन पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज जिले के कुछ हिस्से में मेघ गरजने और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।
No Comment! Be the first one.