कुख्यात डॉन विकास तिवारी को रिमांड पर लेगी पलामू पुलिस, कोर्ट से मिली अनुमति

News saga Desk

रांची।  कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। जिसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। दरअसल दो महीने पहले पलामू में हुए गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी। दोनों ही पांडेय गिरोह का संचालन करते थे। कोयलांचल के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में भरत और दीपक मारे गए थे। भरत के परिजनों ने कुख्यात डॉन विकास तिवारी समेत कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पलामू पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोयलांचल के दो चर्चित चेहरों को भी गिरफ्तार किया था।। अब पलामू पुलिस दोहरे हत्याकांड के नामजद आरोपी विकास तिवारी को रिमांड पर लेने वाली है। दरअसल पलामू पुलिस गैंगवार के मामले में एसआईटी का भी गठन किया है। एसआईटी इस मामले में अब तक रामगढ़, हजारीबाग, रांची समेत कई इलाकों में छापेमारी कर चुकी है। 


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More