झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट,तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की हो सकती है गिरावट

News Saga Desk

रांची। पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम शुक्रवार को भी बदला रहेगा। पिछले दो दिनों से बादल छाने और हल्की बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस कराई है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अगले दो दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

इधर, शुक्रवार की सुबह रांची, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह और पाकुड़ में रुक-रुककर बारिश होती रही। राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से पलामू के हुसैनाबाद में एक युवक और गुमला के चैनपुर में एक छात्रा की मौत हो गई।

बारिश के साथ ओलावृष्टि और गर्जन की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्जन और तेज हवा (40-50KMPH) चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More