NEWS SAGA DESK
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) माल परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लॉजिस्टिक्स और बुनियादी संरचना में सुधार पर जोर देने के साथ, पूसीरे अपने माल अनलोडिंग संचालन को बेहतर बना रहा है, ताकि क्षेत्र में कुशल आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा सके। फरवरी 2025 के दौरान पूसीरे में 1137 रेकों की अनलोडिंग की, जिससे फरवरी 2025 के अंत तक चालू वित्त वर्ष में अनलोडिंग रेकों की कुल संख्या 11,803 हो गई।
पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने रविवार काे बताया है कि फरवरी, 2025 में असम में मालगाड़ियों के कुल 589 रेक अनलोड किए गए, जिनमें से 268 आवश्यक सामग्रियों से भरे थे। उक्त महीने के दौरान त्रिपुरा में 113 रेक, नगालैंड में 19 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 09 रेक, मणिपुर में 12 रेक और मिजोरम में 09 रेक अनलोड किए गए। इसके अलावा, फरवरी 2025 में ही पूसी रेलवे के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पश्चिम बंगाल में 200 माल रेक और बिहार में 186 माल रेक अनलोड किए गए।
पूसीरे ने इस महीने आवश्यक वस्तुओं जैसे एफसीआई चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, अनाज, उर्वरक, टैंक, कोयला और अन्य सामानों का परिवहन किया और इसे अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में अनलोड किया। सभी स्तरों पर निरंतर निगरानी ने टर्नअराउंड समय में कमी और अनलोडिंग क्षमता में सुधार किया है। परिणामस्वरूप, आवश्यक और अन्य वस्तुओं की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे माल अनलोडिंग के समग्र वृद्धि में सहयोग मिला है।
No Comment! Be the first one.