चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ मागे पर्व मनाने गया था

News Saga Desk

चाईबासा।  चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल गांव में बड़ा चीरू गांव एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 29 वर्षीय निर्मल बानरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को रात में मागे पर्व मनाने के लिए निर्मल बानरा अपने दोस्तों के साथ बडबिल गांव गया था। आधी रात में जब सब नाच गाना कर रहे थे तो वह सोने के लिए चला गया। वहां अपने एक दोस्त के घर में सो रहा था। किसी अज्ञात अपराधी ने आकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। 


Read More News

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुनकरों का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने हस्तकरघा को...

Read More