बिहार के इन 4 शहरों में मेट्रो नेटवर्क, जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवा

News Saga Desk

पटना। बिहार के चार प्रमुख शहरों—गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर—में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। बिहार विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के जवाब में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि राइट्स कंपनी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। इन शहरों में मेट्रो नेटवर्क स्थापित करने से यातायात की समस्या में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

गया: सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क, 36 किमी और 28 स्टेशन

गया में प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क सबसे लंबा होगा, जो 36 किमी लंबा और 28 स्टेशन वाला होगा। गया में दो प्रमुख कॉरिडोर प्रस्तावित हैं:
1.    उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (22.60 किमी): यह कॉरिडोर गया एयरपोर्ट, बोधगया और गया रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा और इसमें कुल 18 स्टेशन होंगे।
2.    पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर (13.48 किमी): यह बिपार्ड, विष्णुपद मंदिर और मानपुर बस अड्डे को जोड़ते हुए 10 स्टेशन प्रस्तावित है।
गया मेट्रो का निर्माण दो चरणों में होगा और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह नेटवर्क स्थानीय लोगों और बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए आवागमन को सरल बनाएगा।

भागलपुर: सिल्क सिटी में 24 किमी का नेटवर्क, 24 स्टेशन

भागलपुर में 24 किमी के मेट्रो नेटवर्क के साथ 24 स्टेशन प्रस्तावित हैं। मेट्रो के दो चरणों में विकास की योजना है:
    चरण 1
o    कॉरिडोर 1 (12 किमी): सैदपुर से चंपानगर तक, 12 स्टेशन।
o    कॉरिडोर 2 (7 किमी): भागलपुर स्टेशन से वास्तु विहार तक, 6 स्टेशन।
•    चरण 2 (5 किमी): भागलपुर स्टेशन से चंपानगर तक, 4 स्टेशन।
यह मेट्रो नेटवर्क भागलपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने में मदद करेगा, जिससे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को भी बल मिलेगा।

मुजफ्फरपुर: 21.25 किमी का रूट, 20 स्टेशन

मुजफ्फरपुर में मेट्रो का कुल रूट 21.25 किमी होगा, जिसमें दो प्रमुख कॉरिडोर होंगे:
•    कॉरिडोर 1 (13.85 किमी): हरपुर बखरी से रामदयालु तक, 13 स्टेशन।

•   कॉरिडोर 2 (7.40 किमी): श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक, 7 स्टेशन।
मुजफ्फरपुर में मेट्रो सेवा से जीरोमाइल से स्टेशन तक यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।

दरभंगा: सबसे छोटा रूट, 18.8 किमी और 18 स्टेशन

दरभंगा में सबसे छोटा मेट्रो नेटवर्क प्रस्तावित है, जो 18.8 किमी लंबा होगा और इसमें 18 स्टेशन होंगे। प्रस्तावित कॉरिडोर इस प्रकार हैं:
•    कॉरिडोर 1 (8.90 किमी): दरभंगा एयरपोर्ट से दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) तक, 8 स्टेशन।
•    कॉरिडोर 2 (9.90 किमी): पॉलिटेक्निक से बिजुली तक, 10 स्टेशन।


Read More News

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में आपातकाल की...

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More